"हल्द्वानी में दिखा राष्ट्र प्रेम का उत्साह" सीएम धामी बोले - "ये नया भारत है, दुश्मनों के अस्तित्व के लिए खतरा है"
हल्द्वानी (नैनीताल):
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' में हिस्सा लिया। इस गौरवपूर्ण आयोजन में हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्त नागरिकों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने इसे देश के शूरवीरों के अदम्य साहस और पराक्रम को समर्पित एक पावन अवसर बताया।
सीएम धामी ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का यह आयोजन प्रतीक है उस नए भारत का, जो आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम है। उन्होंने कहा, "आज भारत की सेना पहले से कहीं अधिक सशक्त, सजग और अत्याधुनिक संसाधनों से लैस है। अब हमारे दुश्मनों को भी यह समझ आ गया है कि यह नया भारत है, और इसके खिलाफ की गई कोई भी साजिश उनके अस्तित्व को मिटा सकती है।"
मुख्यमंत्री ने भारी संख्या में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की भागीदारी ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की रक्षा क्षमता में आए परिवर्तन और आत्मविश्वास का उल्लेख करते हुए जवानों को नमन किया।
यह यात्रा ना केवल देशभक्ति का संदेश लेकर चली, बल्कि उत्तराखंड की धरती से एक बार फिर यह संकल्प भी उठा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और हर नागरिक इसके लिए समर्पित है।



Post a Comment