Super money

नैनीताल के बाद अब इस जिले में भी छुट्टी, 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून, 9 जुलाई 2026। 

उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम के बीच अब नैनीताल के बाद देहरादून जिले में भी जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज से अत्यंत तेज बारिश की संभावना जताई गई है। खराब मौसम के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों के पास न जाएं तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.