Super money

अवैध शराब माफियाओं पर नैनिताल पुलिस का शिकंजा, 4 भट्टियाँ तबाह, लहन नष्ट

रामनगर (नैनीताल)

नैनीताल जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने तुमड़िया डाम क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण की 4 भट्टियों को ध्वस्त किया और लगभग 15,000 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।


दिनांक 09 अप्रैल 2025 को पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान तुमड़िया डाम के टापुओं और किनारों पर यह कार्रवाई की। अवैध रूप से संचालित की जा रही इन भट्टियों में नशीले पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर नशे के कारोबारियों को करारा झटका दिया।



पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जनपद नैनीताल में युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को सुरक्षित बनाने हेतु पुलिस की यह मुहिम सराहनीय है।



एसएसपी नैनीताल के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना भी और अधिक मजबूत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.