अम्बेडकर शोभा यात्रा के लिए हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, पढ़ें पूरी जानकारी
हल्द्वानी:
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2025 को हल्द्वानी में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, यह डायवर्जन प्लान शोभा यात्रा की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
शोभा यात्रा का रूट
शोभा यात्रा मंगलपड़ाव से प्रारंभ होकर सिंधी चौराहा, कालाढुंगी तिराहा, रोडवेज, एसडीएम कोर्ट, त्रिलोक पेट्रोल पंप, प्रेम टॉकीज, राजपुरा, तिकोनिया, डिग्री कॉलेज तिराहा, कुल्यालपुरा चौराहा, दोनहरिया, पंचक्की चौराहा होते हुए अम्बेडकर पार्क दामूवादुंगा तक जाएगी।
बसों के लिए डायवर्जन प्लान
रामपुर रोड से आने वाली बसें टीपीनगर, आईटीआई तिराहा, सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज पहुंचेंगी।
बरेली रोड से आने वाली बसें होंडा शोरूम व मेडिकल कॉलेज के पास रोकी जाएंगी, फिर सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज जाएंगी।
कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें लालडॉट, मुखानी, कालाढूंगी चौराहा होते हुए रोडवेज पहुंचेंगी। जरूरत पड़ने पर पनचक्की, हाईडिल गेट होते हुए डायवर्ट की जाएंगी।
पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें नारीमन तिराहा, तिकोनिया होते हुए रोडवेज जाएंगी।
रोडवेज से रवाना होने वाली बसें भी दिशा अनुसार विभिन्न मार्गों से भेजी जाएंगी
छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन
बरेली व पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौला बाईपास, नारीमन तिराहा की ओर डायवर्ट होंगे।
रामपुर रोड से आने वाले वाहन गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर आईटीआई, क्रियाशाला, मुखानी से जाएंगे।
कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन लालडॉट, मुखानी, अटल मार्ग से निकलेंगे।
नैनीताल रोड से आने वाले वाहन गौलापार रोड का उपयोग करेंगे।
विशेष बंदिशें जब शोभा यात्रा विशेष क्षेत्रों से गुजरेगी
एसडीएम कोर्ट से प्रेम टॉकीज, राजपुरा, तिकोनिया के मध्य –
तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन व राजपुरा की ओर आवाजाही प्रतिबंधित।
प्रेम टॉकीज की ओर सभी वाहनों का प्रवेश बंद।
डिग्री कॉलेज से कुल्यालपुरा व अम्बेडकर पार्क के मध्य –
कैनाल रोड, डिग्री कॉलेज, दोनहरिया, कॉलटैक्स और हाइडिल तिराहे से कुल्यालपुरा की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित।
पुलिस की अपील
जनपद नैनीताल पुलिस ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और दुकानदारों से अपील की है कि वे उक्त दिनांक को निर्धारित रूट और डायवर्जन का पालन करें, जिससे शोभा यात्रा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
अधिक जानकारी के लिए यातायात पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स या स्थानीय थानों से संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment