50 लाख की फिरौती के लिए किया अपहरण, नैनीताल पुलिस ने 3 अभियुक्त दबोचे
हल्द्वानी, उत्तराखण्ङ
नैनीताल जनपद में पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद मीणा, आईपीएस के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत एक बड़े अपहरण कांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मुखानी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 50 लाख की फिरौती के लिए की गई साजिश को विफल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया है।
यह कार्रवाई SSP प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम को तत्काल प्रभाव से सक्रिय किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
-
दयाशंकर तिवारी पुत्र स्व. रामप्रताप तिवारी, निवासी ग्राम महोखरं, कोतवाली देहात, जनपद बांदा (हाल निवासी होटल गुरुदेव के पास, सिविल लाइंस, कोतवाली नगर, जनपद बांदा), उम्र 61 वर्ष।
-
अंकुश कुमार पुत्र आछे लाल, निवासी कृपालपुर, थाना बसरेहर, जनपद इटावा (उत्तर प्रदेश), उम्र 21 वर्ष।
-
विनय प्रताप पुत्र विशाल, निवासी कृपालपुर, थाना बसरेहर, जनपद इटावा (उत्तर प्रदेश), उम्र 24 वर्ष।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मिलकर फिरौती के लिए अपहरण की साजिश रची थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को दबोच लिया और अपहृत को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
SSP प्रहलाद मीणा ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आमजन के लिए विश्वास का संदेश भी है।
पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है और जल्द ही सभी तथ्यों को सामने लाया जाएगा।


Post a Comment