Super money

हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में परीक्षा के बीच युवक ने छीना प्रश्नपत्र, गार्डों को दिया चकमा

द कुमाऊं कनेक्शन। हल्द्वानी 

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक परीक्षा दे रहे छात्र का प्रश्नपत्र छीनकर भाग निकला। यह घटना सुबह 9 से 12 बजे के बीच चल रही बीए द्वितीय सेमेस्टर की अर्थशास्त्र परीक्षा के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, कक्षा संख्या 20 में परीक्षा शुरू हुए करीब आधा घंटा ही हुआ था कि एक बाहरी युवक अचानक परीक्षा कक्ष में घुस आया। उसने एक छात्र के हाथ से प्रश्नपत्र छीना और तेजी से कॉलेज परिसर से बाहर भाग गया। ड्यूटी में तैनात प्राध्यापक तुरंत उसके पीछे दौड़े और कॉलेज गेट पर तैनात गार्डों ने भी उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सबको चकमा देकर फरार हो गया।

इस अप्रत्याशित घटना से परीक्षा कक्ष में अफरातफरी मच गई और अन्य परीक्षार्थी घबरा गए। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए प्राचार्य को सूचित किया। बाद में संबंधित छात्र को नया प्रश्नपत्र देकर परीक्षा जारी रखने की अनुमति दी गई।

कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की बात कही है। यह घटना परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.