https://KumaonBazaar.com

रात 10 बजे तक भी नहीं जागे अफसर? देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर स्कूलों की छुट्टी को लेकर चुप्पी खतरनाक..

देहरादून | 5 अगस्त 2025 — रात 9:30 बजे तक अपडेट

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बीच राज्य के 13 में से 10 जिलों में 6 अगस्त 2025 (बुधवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

अब तक छुट्टी घोषित जिलों की लिस्ट:

  1. पिथौरागढ़

  2. पौड़ी गढ़वाल

  3. चमोली

  4. चम्पावत

  5. ऊधम सिंह नगर

  6. अल्मोड़ा

  7. रुद्रप्रयाग

  8. टिहरी गढ़वाल

  9. हरिद्वार

  10. उत्तरकाशी

इन जिलों में राजकीय, सहायता प्राप्त, परिषदीय और निजी विद्यालयों के साथ कई जगहों पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी छुट्टी घोषित की गई है।


लेकिन बाकी तीन जिलों का क्या?

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जैसे प्रमुख शेष तीन जिलों में रात 9:30 बजे तक कोई स्पष्ट आदेश नहीं आया है। लोग इंतजार में हैं कि क्या यहां भी DM अवकाश का आदेश जारी करेंगे या बच्चों को खराब मौसम में स्कूल जाना होगा।

🌀 बारिश थमी नहीं, चिंता बनी हुई है

राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, नदी-नालों का बढ़ता जलस्तर और बिजली गिरने की घटनाओं ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है।


📢 क्या कहता है प्रशासन?

जिलाधिकारियों द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि किसी भी स्कूल द्वारा आदेश का उल्लंघन करने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।


📌 अब सबकी नजरें टिकी हैं देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर पर। क्या आएगा छुट्टी का आदेश या सुबह तक रहना पड़ेगा इंतजार?



कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.