https://KumaonBazaar.com

बीजेपी ने जारी की ब्लॉक प्रमुखों की पहली सूची, धारी से रेखा आर्या को मिला टिकट

नैनीताल, द कुमाऊं कनेक्शन 

उत्तराखंड में पंचायत चुनावी हलचल तेज़ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा जारी की गई इस सूची में नैनीताल जनपद की छह ब्लॉकों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

सबसे अधिक चर्चा में है धारी ब्लॉक से घोषित प्रत्याशी श्रीमती रेखा आर्या, जिन्हें बीजेपी ने ब्लॉक प्रमुख का टिकट दिया है। रेखा आर्या ग्रामसभा अघरिया से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में अपना प्रभाव बनाए हुए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, रेखा आर्या ने संगठन के समक्ष पहले ही अपने समर्थक बीडीसी सदस्यों की ताकत का प्रदर्शन कर दिया था। उनके पास मजबूत समर्थन और महिला वर्ग में विशेष पकड़ मानी जा रही है।

धारी क्षेत्र में उनकी दावेदारी पहले से ही चर्चाओं में थी, और अब टिकट मिलने के बाद उनके ब्लॉक प्रमुख बनने की संभावना और प्रबल हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में रेखा आर्या के चयन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 

अन्य घोषित प्रत्याशी इस प्रकार हैं:

  • ओखलकांडा श्री के.डी. रूवाली (सामान्य)

  • भीमताल: श्री हरीश बिष्ट (सामान्य)

  • हल्द्वानी: श्रीमती मंजू गौड़ ( महिला)

  • कोटाबाग: श्रीमती मनीषा जंतवाल (महिला)

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि शनिवार तक पार्टी की दूसरी सूची भी जारी की जा सकती है, जिसमें शेष ब्लॉकों के प्रत्याशियों की घोषणा होगी।



कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.