https://KumaonBazaar.com

सरकारी फरमान: व्रत के 'चाँद' की परवाह नहीं, पतिदेव जाएंगे दफ़्तर; महिलाएं मनाएं छुट्टी!

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रदेश भर के शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक संस्थाओं और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

इस संबंध में राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति प्राप्त करने के बाद, शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज, 09 अक्टूबर 2025 को यह अधिसूचना (संख्या- 1402/XXI(15)G/25-74(सा०)/2016) जारी कर दी गई है।

यह अवकाश विशेष रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पतियों की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले महत्वपूर्ण व्रत, करवा चौथ के अनुपालन को देखते हुए दिया गया है।

शासन ने महानिदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को इस अधिसूचना का समाचार पत्रों में आवश्यक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.