Super money

उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के परिणाम 19 अप्रैल को होंगे घोषित

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परीक्षाफल अब 19 अप्रैल 2025 को घोषित किया जाएगा। यह घोषणा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी द्वारा शनिवार को की गई।



परिषद कार्यालय में आयोजित परीक्षाफल समिति की प्रथम बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड एवं सभापति की अध्यक्षता में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही, 2024 की द्वितीय (पुनः सुधार) परीक्षा का परिणाम भी इसी दिन जारी किया जाएगा।


परीक्षा परिणाम 19 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:00 बजे घोषित किए जाएंगे। सभी परीक्षार्थी अपना परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।


सचिव सिमल्टी ने राज्य के सभी प्रमुख समाचार पत्रों से अपील की है कि वे इस जानकारी को अपने उत्तराखंड संस्करण में निःशुल्क प्रकाशित करें, ताकि छात्र-छात्राएं समय पर परिणाम देख सकें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बच सकें।



1 टिप्पणी:

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.