Super money

उपनल कर्मचारियों के सम्मान में मुख्यमंत्री धामी का संबोधन

 देहरादून।

देहरादून में आयोजित धन्यवाद-अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपनल कर्मचारी महासंघ के सदस्यों से भेंट कर संवाद किया। कार्यक्रम में उपस्थित भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मियों के प्रति अपना आभार जताया और उनकी सेवाओं की सराहना की।



मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उपनल परिवार का उत्साह, विश्वास और समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 22,000 उपनल कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर ठोस नीति निर्माण की दिशा में अहम कदम उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि "कर्मचारियों का कल्याण केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि एक नैतिक उत्तरदायित्व है, जिसे सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रही है।"


इस अवसर पर उपस्थित उपनल कर्मियों ने भी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर आभार प्रकट किया और मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।



कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.