Super money

उदयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत रुद्रपुर में बालिकाओं के ट्रायल, 20 खिलाड़ियों का हुआ चयन

रुद्रपुर | 7 अप्रैल 2025

आज मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में बालिका वर्ग के लिए "माननीय मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना" के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। इस ट्रायल में 8 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं ने भाग लिया, जो ब्लॉक रुद्रपुर के विभिन्न न्याय पंचायतों और नगर पंचायत से चयनित होकर पहुंची थीं।



ब्लॉक खेल समन्वयक श्री कमल सक्सेना के संचालन में संपन्न हुए इस आयोजन में रुद्रपुर ब्लॉक से 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये चयनित खिलाड़ी अब आगामी 11 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।



कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती जानकी कार्की रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।



इस अवसर पर कई सम्मानित लोग मौजूद रहे, जिनमें राकेश कुमार, राजेंद्र सिंह भाकुनी, हरीश राम, डॉ. उमाशंकर सिंह, आर. वी. प्रजापति, अनंत राम चन्याल, रमेश चंद, आलोक राय, पुष्पा रावत, प्रेमा बोहरा, दीपा जोशी, सरोज मांन, हसन खान, महेंद्र कुमार और कुंवर सिंह शामिल थे।



कुमाऊं कनेक्शन परिवार की ओर से चयनित सभी बालिका खिलाड़ियों को शुभकामनाएं!



कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.