रुद्रपुर से 21 खिलाड़ियों का चयन, अब दिखाएंगे ज़िला स्तर पर दम
रिपोर्ट: द कुमाऊं कनेक्शन | रुद्रपुर
आज दिनांक 8 अप्रैल 2025 को माननीय मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत बालक वर्ग का चयन ट्रायल रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस ट्रायल में ब्लॉक रुद्रपुर के विभिन्न न्यायपंचायतों और नगर क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया।
खुशी की बात यह रही कि इस चयन ट्रायल में ब्लॉक रुद्रपुर से 21 होनहार खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये खिलाड़ी आगामी 12 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ट्रायल में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का संचालन ब्लॉक खेल समन्वयक कमल सक्सेना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। ट्रायल के दौरान कई गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर हरीश राम, राकेश कुमार, पुष्पा रावत, दीपा जोशी, प्रेम बोहरा, डॉ. उमाशंकर, रमेश चंद, राजेंद्र सिंह भाकुनी, आलोक राय, पोखर सिंह टाकुली, महेंद्र और कुवर आदि लोगों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
"हमारे बच्चों में अपार प्रतिभा है, ज़रूरत है तो सिर्फ सही मार्गदर्शन और मौके की।"
— कमल सक्सेना, ब्लॉक खेल समन्वयक



Post a Comment