Super money

भोटियापड़ाव में चाकू से हमला करने वाले शातिर मोहनिया समेत दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

हल्द्वानी,उत्तराखंड

हल्द्वानी के भोटियापड़ाव क्षेत्र में धारदार चाकू से हमला करने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में शामिल मुख्य आरोपी महेन्द्र सिंह बिष्ट उर्फ मोहनिया और उसका साथी नवीन पटवाल को पुलिस ने धर दबोचा।



गिरफ्तार मुख्य आरोपी मोहनिया पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और एक शातिर अपराधी के रूप में उसकी पहचान है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो स्लाइडिंग ब्लैक सार्प चाकू (MILES PN1801 कंपनी) भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की जानकारी:

  1. महेन्द्र सिंह बिष्ट उर्फ मोनिया – उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम रैपड़, थाना दन्या, जिला अल्मोड़ा।

  2. नवीन पटवाल – उम्र 35 वर्ष, निवासी पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, दुर्गापुर, वीरभट्टी, जिला नैनीताल।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राहत की सांस ली गई है।




कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.