भीमताल-पदमपुरी मार्ग पर घटिया डामरीकरण से फिसल रहे दोपहिया वाहन, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
भीमताल, पदमपुरी
भीमताल-पदमपुरी मार्ग पर हाल ही में किए गए डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, जिससे लोगों की जान पर बन आई है।
आज सोशल मीडिया पर क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। उन्होंने सड़क की हालत दिखाते हुए वीडियो साझा किए और सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों, जिम्मेदार अधिकारियों और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, ऐसे में मुख्य सड़क पर इस तरह की घटिया निर्माण कार्य बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने मांग की है कि दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क की तत्काल मरम्मत कर सुरक्षित बनाया जाए।
जनता की इस सक्रियता के बाद अब प्रशासन पर भी दबाव बढ़ गया है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए।

Post a Comment