Super money

देहरादून से दिल दहला देने वाली घटना – कलयुगी पति की हैवानियत, पत्नी की हालत गंभीर

देहरादून, उत्तराखण्ड ।

राजधानी उत्तराखंड से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां के पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक पति ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और उसके बाद उसके साथ ऐसी दरिंदगी की, जिससे उसकी आंतों तक जख्मी हो गईं।



क्या है पूरा मामला?
पीड़िता की बहन द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, घटना 31 मार्च की रात की है। आरोपी पति ने पहले अपने बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर अपनी पत्नी पर किसी नुकीली चीज़ से हमला किया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी आंतों की सर्जरी की सलाह दी है।

बेटी ने दी सूचना, बच गई मां की जान
रात करीब साढ़े तीन बजे महिला की 11 साल की बेटी की आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी मां दर्द से तड़प रही है और उसके शरीर से खून बह रहा है। आरोपी पिता मौके से फरार था। बच्ची ने तुरंत अपनी मौसी को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।



पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पटेलनगर थाना प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि पीड़िता की बहन की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




कुमाऊं कनेक्शन की अपील
यह घटना केवल एक महिला की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। अगर आपके आसपास भी किसी महिला पर अत्याचार हो रहा है, तो चुप न रहें।

न्याय की उम्मीद के साथ, कुमाऊं कनेक्शन पूरी संवेदना के साथ इस पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।



कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.