Super money

गढ़वाली फिल्म 'मेरी प्यारी बोई' का देहरादून में प्रीमियर, सीएम धामी ने किया विमोचन

देहरादून।

उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पहाड़ के जज़्बातों को दर्शाती गढ़वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बोई’ का प्रीमियर राजधानी देहरादून में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म का विमोचन करते हुए कहा कि यह फिल्म न केवल पलायन और संघर्ष जैसे गंभीर मुद्दों को छूती है, बल्कि हमारी लोक संस्कृति और भावनाओं को भी जीवंत रूप से प्रस्तुत करती है।



मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल की हैं। उत्तराखंड को ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ का सम्मान प्राप्त होना, प्रदेश की प्रभावशाली फिल्म नीति और इसके प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्थानीय भाषाओं, बोलियों और कलाकारों को मंच प्रदान करना है। गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी जैसी भाषाओं में फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचे और पहाड़ की असली तस्वीर देश-दुनिया के सामने आए।



मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मक कोशिशें उत्तराखंड को सांस्कृतिक रूप से और अधिक समृद्ध बनाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.