Super money

नैनीताल पुलिस की ईमानदारी: CRPF जवान का पर्स लौटाकर जीता दिल

हल्द्वानी, 11 अप्रैल 2025 — 

नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक सीआरपीएफ जवान का पर्स सुरक्षित रूप से लौटाकर मिसाल पेश की है। पर्स में लगभग 9,000 रुपये नगद और महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और सीआरपीएफ का आईडी कार्ड मौजूद था।



मामला गुरुवार का है, जब हल्द्वानी में हॉक ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह राणा एवं कांस्टेबल रोहित सिंह को काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक लावारिस पर्स मिला। पर्स की तलाशी लेने पर उसमें आशीष कुमार नामक व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस और सीआरपीएफ पहचान पत्र मिला। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस नंबर के जरिए चालान मशीन से मोबाइल नंबर निकाला और संपर्क स्थापित कर पर्स के असली मालिक से संपर्क किया।

सीआरपीएफ जवान आशीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर पर्स प्राप्त किया और नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस ईमानदार कार्य से पुलिस की जनसेवा और कर्तव्यपरायणता पर उनका विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

नैनीताल पुलिस की यह कार्रवाई समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करती है। साथ ही यह दिखाता है कि सुरक्षा के साथ-साथ संवेदनशीलता और ईमानदारी भी पुलिस बल का एक अहम हिस्सा है।


कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.