Super money

6 से 8 जून तक बदले रहेंगे हल्द्वानी के ट्रैफिक रूट, जानें नया डायवर्जन प्लान

हल्द्वानी, 6 जून। पर्यटन सीजन, वीकेंड और ईद पर्व के मद्देनज़र जनपद नैनीताल प्रशासन ने 6 जून से 8 जून 2025 तक प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक विशेष यातायात और डायवर्जन प्लान लागू किया है। भारी भीड़ और संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। यह प्लान मुख्य रूप से हल्द्वानी शहर, काठगोदाम और पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले मार्गों पर प्रभावी रहेगा।

👉 डायवर्जन की प्रमुख व्यवस्थाएं:

  • बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा, काठगोदाम से अपने गंतव्य को जाएंगे।

  • रुद्रपुर से आने वाले वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से NH-109 होकर लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार रोड होते हुए आगे बढ़ेंगे।

  • रामनगर और बाजपुर से आने वाले वाहन कालाढूंगी-नैनीताल तिराहा से मंगोली होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जाएंगे।

  • समस्त भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 07:00 से रात्रि 10:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकतानुसार ढील दी जा सकती है।

  • पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को सुबह जनपद सीमा पर रोका जाएगा या नंबर 01 बैंड, पुलिस चौकी सलड़ी और अमृतपुर मोड़ क्षेत्र में पार्क किया जाएगा।

  • काठगोदाम क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ने पर नैनीताल व भवाली से मैदान को आने वाले पर्यटक वाहन मस्जिद तिराहा से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास द्वितीय व प्रथम से कालाढूंगी मार्ग होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

  • रोडवेज, केमू और टैक्सी वाहन पूर्व निर्धारित रूट से ही चलेंगे।

👉 दोपहिया वाहनों पर विशेष नियंत्रण:

  • रामपुर रोड, बरेली रोड, चोरगलिया रोड और कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा और मुक्तेश्वर की ओर जाने वाले दोपहिया वाहनों को वापस भेजा जाएगा।

  • टांडा बैरियर, बेलबाबा, नारीमन तिराहा, भीमताल मोड़ और कालाढूंगी के नैनीताल तिराहा पर सख्त चेकिंग की जाएगी।

👉 पुलिस प्रशासन का निर्देश:

  • सभी थाना/चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में समय पर ड्यूटी लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखें।

  • सभी अधिकारी डायवर्जन स्थलों पर उपस्थित रहकर यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करें।

🔴 यात्रियों से अपील है कि प्रशासन द्वारा जारी इस ट्रैफिक प्लान का पालन करें और अनावश्यक रूप से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर दोपहिया वाहनों से यात्रा न करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके और आमजन को परेशानी न हो।



कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.