30 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी बच्चों के लिए छुट्टी – जानिए प्रशासन का कारण
रुद्रपुर
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 29 अगस्त से 4 सितम्बर 2025 तक उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसी क्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर में नदियों-नालों के जलस्तर बढ़ने व लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया है।
जिलाधिकारी द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेशित किया गया है कि जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सहायताप्राप्त एवं निजी विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र 30 अगस्त 2025 (शनिवार) को बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश जनहित को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है और जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि इसे सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचारित किया जाए।

Post a Comment