ऑपरेशन चेकिंग: एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस, 5 संदिग्ध गिरफ्तार
नैनीताल।
अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने किया। नैनीताल और हल्द्वानी सर्किल के अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों में विशेष पुलिस टीमें गठित कर बस अड्डों, बैरियरों, राष्ट्रीय राजमार्गों, लिंक मार्गों, संवेदनशील स्थानों तथा अंतरराज्यीय व अंतर्जनपदीय सीमाओं पर सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन तलाशी ली। अभियान का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों, प्रतिबंधित वस्तुओं और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।
इस आकस्मिक अभियान को सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर लीड किया।
🔹 अभियान के दौरान कार्रवाई
1302 व्यक्तियों की जांच
574 वाहनों की चेकिंग
संदिग्ध रूप से घूम रहे 05 व्यक्ति गिरफ्तार
11 व्यक्तियों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई
35 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम में चालान


Post a Comment