Super money

द्वाराहाट नाबालिग अपहरण मामला: मुस्लिम युवक की गुड़गांव से गिरफ्तारी

अल्मोड़ा | द्वाराहाट | 31 जनवरी 2026

उत्तराखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पोक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी को द्वाराहाट कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने गुड़गांव (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लापता नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

 4 दिन से लापता थी नाबालिग, मचा था हड़कंप

दिनांक 27 जनवरी 2026 को राजस्व क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने गांव की नाबालिग किशोरी के अचानक लापता होने की तहरीर दी थी। मामला संवेदनशील होने के चलते प्रशासन में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जांच के बाद 29 जनवरी 2026 को यह मामला नियमित पुलिस, कोतवाली द्वाराहाट को सौंपा गया।


एसएसपी ने बनाई 4 टीमें, देशभर में चला सर्च ऑपरेशन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा श्री देवेंद्र पींचा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए
➡️ 4 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन
➡️ नाबालिग की जल्द बरामदगी के सख्त निर्देश जारी किए।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबंस सिंह और सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में पुलिस ने

  • सीसीटीवी फुटेज खंगाले

  • सर्विलांस की मदद ली

  • दिल्ली, गुड़गांव और बिहार तक छापेमारी की


गुड़गांव में दबोचा गया आरोपी

लगातार सुरागरसी और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने 31 जनवरी 2026 को गुड़गांव से
👉 खुशदिल (उम्र लगभग 20 वर्ष)
👉 पुत्र – मोहम्मद मुस्ताक
👉 निवासी – माधोपुर, थाना छातापुर, जिला सुपौल (बिहार)

को नाबालिग किशोरी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी सुरक्षित, आरोपी सलाखों के पीछे

बरामद की गई नाबालिग किशोरी को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई जारी है।


 इस साहसिक ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी (कोतवाली द्वाराहाट)

  • महिला उपनिरीक्षक मीना आर्या

  • उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट

  • उपनिरीक्षक धरम सिंह

  • एसओजी से अवधेश कुमार, गणेश पांडे, इरशाद उल्ला

  • कांस्टेबल अजय कुमार

  • महिला कांस्टेबल संगीता गोस्वामी


पुलिस की तत्परता से टला बड़ा अनहोनी

द्वाराहाट पुलिस व एसओजी की तेज, सटीक और साहसिक कार्रवाई से एक नाबालिग का भविष्य सुरक्षित हुआ। पुलिस की इस सफलता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।



कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.