Super money

स्कैन होगी कॉपी, सॉफ्टवेयर देगा अंक—उत्तराखंड में नई व्यवस्था लागू

देहरादून।

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। अब राज्य के स्कूलों में छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पहले चरण में यह व्यवस्था कक्षा 1 से 9 तक लागू की जा रही है। इसके तहत उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन किया जाएगा और फिर विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन जांच कर अंक दिए जाएंगे। इससे न सिर्फ जांच प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

शिक्षा विभाग का दावा है कि इस नई व्यवस्था से 2 से 3 दिनों के भीतर ऑनलाइन रिपोर्ट कार्ड तैयार हो जाएगा, जिससे छात्रों और अभिभावकों को समय पर परिणाम मिल सकेंगे।

 पढ़े पूरी खबर - नव नियुक्त शिक्षकों के ट्रांसफर पर शिक्षा विभाग सख्त -

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य के लगभग 92 प्रतिशत सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने डिजिटल मूल्यांकन से जुड़ा ई-कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इससे शिक्षकों की तकनीकी दक्षता में भी बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ डिजिटल क्रांति को और मजबूत करेगा। ऑनलाइन मूल्यांकन के साथ ही अब सरकारी स्कूलों की विभिन्न व्यवस्थाएं भी डिजिटल निगरानी में लाई जा रही हैं।

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से शिक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी, तेज और भरोसेमंद बनेगी।



1 टिप्पणी:

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.