Super money

पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में ₹147 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया, नैनीताल को मिलेगी नई रफ्तार

हल्द्वानी,रिपोर्ट गोकुल चन्द्र 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹147 करोड़ 28 लाख 56 हजार रुपये की कुल 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इनमें ₹72 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹74 करोड़ 90 लाख 56 हजार रुपये की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा और आमजन को बुनियादी सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को लेकर तेजी से कार्य कर रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई और सीवरेज जैसे क्षेत्रों में निरंतर प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय आज अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।

विकास के साथ विरासत का संरक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ राज्य की संस्कृति और विरासत को भी सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। समान नागरिक संहिता, सख्त नकल-विरोधी कानून और धर्मांतरण कानून जैसे निर्णय राज्य की पहचान को मजबूत करते हैं। उन्होंने दोहराया कि उत्तराखंड की पवित्रता से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा

लोकार्पित प्रमुख योजनाएं

  • शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान का मोटर पुल
  • राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टेक्नोलॉजी लैब
  • कोटाबाग, महादेवपुरम, झलुवाझाला, बेलपोखरा व बैलपड़ाव में नलकूप
  • महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण
  • लालकुआं में नलकूपों पर स्टैबलाइज़र
  • जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाएं
  • पशु चिकित्सालय रामगढ़ में भवन निर्माण

शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाएं

  • कसियालेख-धारी, रानीबाग-खुटानी, चाफी-पदमपुरी-धानाचुली मोटर मार्ग
  • नवाबी रोड सीवरेज एवं 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण
  • गौलापुर, गौलागेट, हल्दूचौड़, चांदनी चौक मार्ग सुधारीकरण
  • नशा मुक्ति केंद्र मरम्मत, राइजिंग स्टेशन व नहर कवरिंग कार्य

विशेष पेयजल योजना का भूमि पूजन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा ₹154.43 करोड़ की लागत वाली हल्द्वानी-काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना का भी भूमि पूजन किया गया, जो भविष्य में क्षेत्र की जल आपूर्ति को मजबूत करेगी।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.