होली में रंग कम, जाम ज्यादा! हल्द्वानी में चार दिन में सात करोड़ की शराब गटक गए लोग
Haldwani,
होली के त्योहार पर इस बार हल्द्वानी में जश्न के साथ-साथ शराब की बिक्री भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार होली से जुड़े चार दिनों में शहर में करीब 91,050 शराब की बोतलें बिकीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 6 करोड़ 96 लाख 63 हजार रुपये रही।
जानकारी के मुताबिक होली से एक दिन पहले यानी 3 मार्च को सबसे अधिक 47,570 बोतलें बिकीं। इस दिन शराब बिक्री से करीब 4 करोड़ 21 लाख 57 हजार रुपये का कारोबार हुआ, जो इन चार दिनों में सबसे अधिक रहा।
चार दिनों में शराब बिक्री का आंकड़ा
आबकारी विभाग के अनुसार बिक्री का विवरण इस प्रकार रहा—
- 1 मार्च – 17,600 बोतलें, लगभग 1,03,09,750 रुपये का कारोबार
- 2 मार्च – 19,700 बोतलें, लगभग 1,37,29,050 रुपये
- 3 मार्च – 47,570 बोतलें, लगभग 4,21,57,040 रुपये
- 4 मार्च – 6,180 बोतलें, लगभग 34,67,450 रुपये
इन चार दिनों में कुल मिलाकर 91,050 बोतलें बिकीं और लगभग 7 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
अवैध शराब पर भी कार्रवाई
होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाया। विभाग की टीम ने 121 देशी शराब की बोतलें, 87 अंग्रेजी शराब की बोतलें और लगभग 520 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान 16 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
टी-20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, अब न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत -
होली पर बाजार में भी रही रौनक
होली के मौके पर शहर के बाजारों में भी अच्छी रौनक देखने को मिली। व्यापारियों के अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। इसमें रंग-गुलाल, पिचकारी, मिठाई, कपड़े, खिलौने और अन्य सामान की अच्छी बिक्री हुई।
फल और सब्जियों की दुकानों पर भी भीड़ रही, खासकर आलू, फल और होली से जुड़े खाद्य पदार्थों की मांग अधिक रही।
अगले दिन बाजार में दिखी सुस्ती
हालांकि होली के अगले दिन बाजार में भीड़ कम देखने को मिली। अधिकांश दुकानें खुली रहीं, लेकिन खरीदारी सामान्य दिनों की तुलना में कम रही।

Post a Comment