भागने की कोशिश नाकाम, नैनीताल में स्कूटी से चरस ले जा रहे दो आरोपी दबोचे गए
नैनीताल।
होली पर्व से पहले जिले में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खनस्यूँ पुलिस ने सिमलिया बैण्ड के पास खनस्यूँ–हल्द्वानी मार्ग पर चेकिंग के दौरान लाल-काले रंग की स्कूटी को रोका।
पुलिस द्वारा स्कूटी की तलाशी लेने पर डिग्गी से 202 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। मौके से स्कूटी सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनकी पहचान दीपक थुआल (21 वर्ष), निवासी हैड़ाखान और हर्षित रावत (22 वर्ष), निवासी तल्ला कृष्णापुर, नैनीताल के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और स्कूटी को सीज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, होली के मद्देनज़र नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा ताकि युवाओं और समाज को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

Post a Comment