Super money

25 अप्रैल को घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम

रामनगर (नैनीताल)। 

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल (कक्षा 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम घोषित करने की तिथि तय कर दी है। परिषद के अनुसार, दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे औपचारिक रूप से जारी किया जाएगा।

परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, परिणाम परिषद कार्यालय, रामनगर में मीडिया के समक्ष एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा। प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को परिणाम उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जबकि अन्य मीडिया प्रतिनिधि ई-मेल आईडी के माध्यम से भी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

परिषद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम केवल आधिकारिक रूप से ही प्रकाशित किया जाएगा और इसे पूरी शुद्धता के साथ जारी किया जाएगा। परीक्षार्थियों से परिणाम देखने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इसके साथ ही परिषद ने यह भी कहा है कि यदि परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो उसके लिए परिषद उत्तरदायी नहीं होगी। अंतिम रूप से परिषद द्वारा जारी अंकपत्र/प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे।

यह घोषणा प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो लंबे समय से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.