राजकीय इंटर कॉलेज कनकपुर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अम्बेडकर जयंती
ऊधम सिंह नगर,
जनपद ऊधम सिंह नगर के राजकीय इंटर कॉलेज कनकपुर में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अवधेश कुमार गिरी द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई, तत्पश्चात सभी शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूरे परिसर में सम्मान और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला।
इसके बाद विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ विनय कुमार, उमचर सागर, रामकुमार, अरविंद मिश्र एवं अजय कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण एवं सामाजिक समानता के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उनके विचारों को अपनाने और शिक्षा को जीवन में सर्वोपरि रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन जगदीश चंद्र जोशी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अवधेश कुमार गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और उनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
उत्तराखंड में स्कूलों की नई टाइमिंग लागू, सरकार ने जारी किया संशोधित आदेश -
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया। प्रधानाचार्य के समापन संबोधन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे -
श्री हिमांशु तिवारी, शिव सिंह भंडारी, राजेंद्र डसीला, धनविंदर सिंह, प्रतिभा यादव, गोकुल चन्द्र, सुरेश जोशी एवं अखिलेश कुमार ,रवीश भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




Post a Comment