न्याय पंचायत नारायणपुर खेल महाकुंभ में कनकपुर का शानदार प्रदर्शन, कबड्डी में दोनों वर्गों में जीत
कनकपुर, ऊधम सिंह नगर।
न्याय पंचायत नारायणपुर के अंतर्गत आयोजित खेल महाकुंभ 2026 में राजकीय इंटर कॉलेज कनकपुर में आज दूसरे दिन अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो एवं मुर्गा झपट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 12 सितंबर 2026 को आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कनकपुर श्री गुरमेज सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अवधेश कुमार गिरि, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती नीतू देवी, पीटीए कोषाध्यक्ष श्रीमती मीना देवी तथा ब्लॉक खेल समन्वयक श्री कमल किशोर सक्सेना मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका श्री कमल किशोर सक्सेना, श्री कैलाश वर्मा, श्री विपुल कुमार, श्री आदर्श कुमार एवं श्री गोकुल चन्द्र ने निभाई। वहीं अभिलेख एवं प्रमाण पत्र लेखन के कार्य में श्री निखिल कुमार, श्री प्रियांशु कटियार एवं श्री सुनील कुमार पाठक ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर श्री सतीश चन्द्र मिश्र, डॉ. विनय कुमार, श्री राम कुमार, श्री अरविन्द कुमार मिश्र, श्री शिव सिंह भण्डारी, श्री अनिल कुमार, श्री ताराचन्द्र, श्री हिमांशु, श्री आर.एस. डसीला, श्री जगदीश चन्द्र जोशी, श्री धनबिंदर सिंह, श्री रविश भट्ट, श्री सुभाष चन्द्र, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सभी ने अपना सहयोग प्रदान किया।
कबड्डी में कनकपुर की दोनों वर्गों में जीत
खेल महाकुंभ में कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कनकपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजकीय इंटर कॉलेज कनकपुर ने गंगापुर को 24-22 के करीबी अंतर से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंतिम क्षणों तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
वहीं अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज कनकपुर ने लालपुर पब्लिक स्कूल को 30-18 के अंतर से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
इस तरह कबड्डी के दोनों आयु वर्गों में कनकपुर की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की।
एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
अंडर-14 बालक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 60 मीटर दौड़ में वसीम तथा 600 मीटर दौड़ में जीतिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रजनीश, 200 मीटर में स्पर्श सिंह, 400 मीटर में अंकित कुमार, 800 मीटर में सुमित यादव, 1500 मीटर में मुकेश तथा 5000 मीटर में आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं 4×100 मीटर रिले में अंकित, अंशुल, निशांत तथा युवराज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
खेल प्रतिभाओं को मिल रहा प्रोत्साहन
न्याय पंचायत नारायणपुर के खेल महाकुंभ में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
राजकीय इंटर कॉलेज कनकपुर में आयोजित प्रतियोगिताओं में कबड्डी के अंडर-14 और अंडर-19 दोनों बालक वर्गों में प्रथम स्थान हासिल करना विद्यालय के लिए विशेष उपलब्धि रही। एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों की सफलता ने प्रतियोगिता में उनकी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।




Post a Comment