Super money

वनभूलपुरा पुलिस ने 12 घंटे में किया चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का मात्र 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों, नकदी और अन्य सामानों को बरामद कर लिया है।



गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद उर्फ बउवा पुत्र शेख असगर निवासी चैनल गेट, पप्पू का बगीचा, थाना वनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।

बरामद सामान में शामिल हैं

  • 2 झुमकी (पीली धातु)

  • 1 अंगूठी (पीली धातु)

  • 1 नाक की लौंग (पीली धातु)

  • 2 बिछुए (सफेद धातु)

  • 2 भारी पायल व 2 पतली पायल (सफेद धातु)

  • नगद 500 रुपये (200×1, 100×1, 50×4)

  • मेकअप का सामान और 2 दवा की पत्तियां

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया और चोरी गए सभी सामान को जब्त किया। थाना वनभूलपुरा पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.