Super money

सूपी-कसियालेख पाटा मोटर मार्ग में घटिया डामरीकरण पर भड़के ग्रामीण, SDM और PMGSY अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण

भीमताल (नैनीताल)

सूपी-कसियालेख पाटा मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य में अनियमितताओं और घटिया सामग्री की शिकायत पर क्षेत्र के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों की शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी (SDM) नैनीताल और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री और कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा, जिससे भविष्य में यह सड़क जल्दी टूट सकती है।


एसडीएम ने PMGSY अधिकारियों और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य को मानकों के अनुरूप और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी सरकारी कार्य में अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।


इस पूरे घटनाक्रम को लेकर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ लाखन सिंह नेगी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,

"मैं सभी जागरूक ग्रामीणों की सराहना करता हूँ। अगर इसी तरह पूरी भीमताल विधानसभा के लोग सजग रहें तो हर कार्य गुणवत्ता के साथ ही पूरा होगा।

भीमताल विधानसभा क्षेत्र में जन जागरूकता से रुकेगा घटिया कार्य ।



ग्रामीणों की सजगता से एक बार फिर साबित हुआ कि जब जनता जागरूक होती है तो प्रशासन भी जवाबदेह बनता है।

कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.