ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रीमियर लीग में विद्यार्थियों का दमदार प्रदर्शन
कनकपुर (ऊधमसिंह नगर), 22 नवंबर 2025।
राजकीय इंटर कॉलेज कनकपुर में आज ब्लॉक स्तरीय ‘प्रथम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग 2025’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संयोजक द्वारा की गई। आयोजन में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के समन्वयक श्री तारा चन्द्र पंत ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, समस्या समाधान कौशल और तकनीकी दक्षता को विकसित करना है।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व सभी प्रतिभागी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रधानाचार्य के प्रेरणादायी वक्तव्य के साथ किया गया।
लिखित परीक्षा व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता के प्रथम चरण में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच 20 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। विषय विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन कर विद्यार्थियों को अंक प्रदान किए गए।
लिखित परीक्षा के पश्चात मुख्य विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। दोनों परीक्षाओं—लिखित एवं क्विज—के संयुक्त अंकों के आधार पर सर्वोच्च चार प्रतिभागियों का चयन किया गया।
शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान
कार्यक्रम में सह-विज्ञान समन्वयक श्री हिमांशु तिवारी, श्रीमती गरिमा पांडे, श्रीमती विजय लक्ष्मी नेगी, श्रीमती भगवती पांडे, श्री राजीव सिंह एवं श्रीमती दीपा जोशी मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में उपस्थित रहे और प्रतियोगिता के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय के डॉ. विनय कुमार, श्री सतीश चंद्र मिश्र, श्री अरविन्द कुमार मिश्र, श्री अजय कुमार, श्री शिव सिंह भंडारी, श्री गोकुल चन्द्र सहित अन्य शिक्षक व कार्यालय कर्मियों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता के परिणाम
| स्थान | विद्यार्थी का नाम | विद्यालय का नाम | मार्गदर्शक शिक्षक |
|---|---|---|---|
| प्रथम | विशाल जोशी | P.M. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बागवाला | श्रीमती गरिमा पांडे |
| द्वितीय | आशीष साहू | कृ.म. राजकीय इंटर कॉलेज, किच्छा | श्री राजीव सिंह |
| तृतीय | हिना परवीन | राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगला | श्रीमती दीपा जोशी |
| चतुर्थ | हापा विश्वास | आर्य कन्या राजकीय इंटर कॉलेज, रुद्रपुर | श्रीमती विजय लक्ष्मी नेगी |
कार्यक्रम का समापन
विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



Post a Comment