Super money

रुड़की में कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

रुड़की (हरिद्वार)।

हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में सामने आए सामूहिक दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली रुड़की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को पीड़िता ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर बताया कि मेहरबान पुत्र मकसूद ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इस अवस्था का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान मेहरबान के दो साथियों दानिश पुत्र सुक्का और अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील, निवासी ग्राम जौरासी, ने अश्लील वीडियो भी बनाई।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद गठित विशेष पुलिस टीम ने गहन छानबीन करते हुए ग्राम जौरासी से मुख्य आरोपी मेहरबान और उसके साथी अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  • मेहरबान पुत्र मकसूद, निवासी ग्राम जौरासी, कोतवाली रुड़की

  • अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील, निवासी ग्राम जौरासी

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंशु चौधरी, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल अनूप लिंगवाल और महिला कांस्टेबल दीपा शर्मा की अहम भूमिका रही।



कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.