उत्तराखंड में बर्फबारी-हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी-चमोली-पिथौरागढ़ Danger Level-2 पर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
देहरादून।
पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ जिलों को Danger Level-2 की श्रेणी में रखा गया है, जबकि बागेश्वर जिले को Danger Level-1 में रखा गया है। इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की स्थिति में अवरोध, भूस्खलन एवं हिमस्खलन का खतरा बना रह सकता है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने स्थानीय प्रशासन और आम जनता से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
प्रशासन द्वारा जारी प्रमुख सावधानियां:
दिन और रात दोनों समय अपने आसपास हो रही बर्फबारी एवं हिमस्खलन की जानकारी लेते रहें।
बर्फ गिरने की स्थिति में केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आवागमन करें।
घरों, अस्थायी आवासों और गौशालाओं की छतों पर अधिक बर्फ जमा न होने दें, समय-समय पर सफाई करें।
बर्फीले क्षेत्रों में चलते समय फिसलन से सावधान रहें।
यदि अत्यधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अस्थायी रूप से निवास कर रहे हों तो एक-दो दिन के लिए सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
पुराने हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।
प्रशासन ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस चेतावनी को संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक रूप से प्रचारित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

Post a Comment