Super money

स्कूलों में कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा को मजबूती: NCERT-PSSCIVE में राष्ट्रीय परामर्श बैठक संपन्न

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) के अनुरूप स्कूल शिक्षा में कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यालयी शिक्षा के व्यावसायीकरण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (PSSCIVE), NCERT, भोपाल समाप्त हुई।

इस राष्ट्रीय परामर्श बैठक में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शिक्षा प्रशासक, शिक्षाविद, SCERT, विभिन्न स्कूल बोर्ड, सेक्टर स्किल काउंसिल, NIOS, उद्योग विशेषज्ञ एवं अन्य प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया।

व्यावसायिक शिक्षा को अधिक प्रासंगिक और समावेशी बनाने पर मंथन

बैठक के दौरान विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा को अधिक प्रासंगिक, समावेशी और श्रम बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। प्रतिभागियों ने कौशल आधारित पाठ्यक्रम, उद्योग सहभागिता और छात्रों के लिए रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण पर अपने सुझाव रखे।

कौशल शिक्षा राष्ट्रीय प्राथमिकता : भगवती प्रसाद (IAS)

समापन सत्र में श्री भगवती प्रसाद, IAS, निदेशक (कौशल शिक्षा), शिक्षा मंत्रालय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा राष्ट्रीय प्राथमिकता है और इसके लिए—

  1. प्रारंभिक स्तर से कौशल exposure

  2. शिक्षकों का सतत क्षमता निर्माण

  3. उद्योगों की सक्रिय भागीदारी

  4. दक्षता आधारित (Competency-Based) शिक्षण

  5. स्कूलों में 10 Bagless Days

  6. करियर मार्गदर्शन

  7. कौशल अंतर (Skill Gap) विश्लेषण

जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

प्रशिक्षित अनुदेशकों की कमी और पारंपरिक कौशल पर चिंता

इस अवसर पर श्री सी. पी. शर्मा ने प्रशिक्षित व्यावसायिक शिक्षकों की कमी और पारंपरिक हस्तशिल्प एवं कौशलों के क्षरण जैसी चुनौतियों को रेखांकित किया। वहीं प्रो. गोवर्धन दास ने आत्मनिर्भर युवाओं के निर्माण के लिए व्यावहारिक एवं कौशल-आधारित शिक्षा को समय की आवश्यकता बताया।

यह भी पढ़े...BREAKING NEWS: 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर TET को लेकर केंद्र सरकार का स्पष्ट जवाब

समेकित रिपोर्ट प्रस्तुत, धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन

परामर्श बैठक का समापन प्रो. मुनेश चंद्र त्रिवेदी द्वारा प्रस्तुत समेकित रिपोर्ट के साथ हुआ। इसके पश्चात डॉ. दीपक पालिवाल, संयुक्त निदेशक, PSSCIVE ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि भविष्य के लिए तैयार शिक्षार्थियों के निर्माण हेतु कौशल शिक्षा को और अधिक मजबूत किया जाएगा।





कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.