उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 आज से शुरू: 2.15 लाख परीक्षार्थी, 1261 केंद्रों पर होगी परीक्षा
रामनगर।
परिषद ने नकल पर सख्ती से रोक लगाने और परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पहले दिन इंटरमीडिएट में ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया।
इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 2,15,252 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 1,12,266 तथा इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षाएं प्रदेशभर के 1261 परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही हैं, जिनमें से 156 केंद्र संवेदनशील और 6 केंद्र अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
बोर्ड के अनुसार परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगी। परिषद के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने जानकारी दी कि बोर्ड परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी।
विद्यार्थियों के लिए शुभकामनाएं
बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे सभी छात्र-छात्राओं को हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। पूरे आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें। आपकी मेहनत और लगन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। ईश्वर से कामना है कि आप सभी को परीक्षा में श्रेष्ठ सफलता प्राप्त हो।

Post a Comment