Super money

सिर्फ 1748 रुपये में पूरे साल कॉलिंग! टेलीकॉम कंपनियों का नया सस्ता प्लान

रिपोर्ट  द कुमाऊं कनेक्शन,

देश में लगातार बढ़ती मोबाइल रिचार्ज की कीमतों के बीच यूजर्स के लिए राहत की खबर सामने आई है। देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel ने कम कीमत वाले नए कॉलिंग प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किए गए हैं जो मोबाइल इंटरनेट का बहुत कम इस्तेमाल करते हैं और केवल कॉलिंग व SMS के लिए मोबाइल का उपयोग करते हैं।

पिछले कुछ समय से टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही थी। ऐसे में कंपनियों ने ऐसे प्लान पेश किए हैं जिनमें डेटा शामिल नहीं है, लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा दी जा रही है।

अगर Bharti Airtel के प्लान की बात करें तो कंपनी ने 469 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा एयरटेल ने 1849 रुपये का सालाना प्लान भी पेश किया है, जिसमें लंबे समय तक कॉलिंग सुविधा मिलती है।

उत्तराखंड बजट 2026–27: समान कार्य के लिए समान वेतन, सरकार ने रखे 289.98 करोड़ -

वहीं Reliance Jio ने भी अपने ग्राहकों के लिए 448 रुपये का प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा जियो ने 1748 रुपये का प्लान भी लॉन्च किया है, जिसमें करीब 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है, जिससे इनकी कीमत कम रखी गई है। ऐसे में यह प्लान उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं जो केवल कॉलिंग के लिए मोबाइल का उपयोग करते हैं।

टेलीकॉम विशेषज्ञों का मानना है कि इन नए सस्ते प्लान के आने से उन लाखों ग्राहकों को राहत मिलेगी जो महंगे डेटा प्लान लेने के लिए मजबूर थे, जबकि उन्हें डेटा की जरूरत नहीं थी।

कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.