Super money

UK07 राइडर Anurag Dobhal ने लाइव वीडियो में बयां किया दर्द, फिर कार डिवाइडर से टकराई

हरिद्वार,

Anurag Dobhal उर्फ “UK07 राइडर” से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने शनिवार रात कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना Delhi–Dehradun Expressway पर Ghaziabad के मसूरी क्षेत्र में हुई, जहां उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि अनुराग डोभाल कार चलाते हुए लाइव वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तेज रफ्तार में कार को डिवाइडर से टकरा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सूत्रों के अनुसार पहले उन्हें Meerut के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोस्तों द्वारा उन्हें दिल्ली ले जाया गया।

घटना से पहले अनुराग ने एक वीडियो में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े विवादों का जिक्र किया था। उन्होंने अपनी पत्नी रितिका चौहान पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि शादी के कुछ समय बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी गर्भवती है और परिवार के दबाव में उनसे अलग हो गई है।

अनुराग ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि उन्हें रिश्तेदारों के सामने माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया और उनके भाई द्वारा संपत्ति हड़पने व धमकी देने जैसी बातें भी कही गईं। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अब उनके पास अपना घर भी नहीं बचा है।

उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, अमित शाह ने हरिद्वार से कई योजनाओं की शुरुआत की -

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रही है।

अनुराग डोभाल सोशल मीडिया और यूट्यूब पर “UK07 राइडर” नाम से काफी लोकप्रिय हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इस घटना के बाद उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।


कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.