1 जुलाई को इस जिले में स्कूल बंद, IMD की चेतावनी के बाद DM का बड़ा फैसला
बागेश्वर,
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को जनपद बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बागेश्वर अनूपा पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। यदि किसी संस्था द्वारा आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Helpful information
जवाब देंहटाएं