Super money

हल्द्वानी में पति को दूसरी महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ने पर मचा हंगामा, पत्नी ने बच्चों संग की पिटाई, मामला थाने पहुंचा

हल्द्वानी।

शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ किराये के मकान में रंगेहाथ पकड़ लिया। सूचना मिलते ही महिला अपने परिजनों और बच्चों के साथ मौके पर पहुंची, जहां पति-पत्नी के बीच जमकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्साई पत्नी व बच्चों ने पति तथा उसके साथ मौजूद महिला की पिटाई कर दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को मुखानी थाने लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार, महिला को काफी समय से अपने पति पर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का संदेह था। बुधवार को पति के एक किराये के मकान में मौजूद होने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। कुछ देर तक धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बनी रही।

नैनीताल के धानाचूली आगजनी मामले में बढ़ा जनआक्रोश, धारी तहसील में धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग -

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर तत्काल विवाद शांत कराया है तथा भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो, इसके लिए उनकी काउंसिलिंग कराई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी काउंसिलिंग की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की निगरानी कर रही है और दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की सलाह दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

merrymoonmary के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.